विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को राहत कोष के लिए दिया 5 लाख 33 हजार का चेक




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने विभिन्न संस्थाओं की ओर से कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 33 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया।
उत्तराखंड में कोरोना से जंग के लिए आम जन भी अपना योगदान देने में पीछे नहीं है। प्रदेश की सामाजिक संस्थाएं, शिक्षण संस्थाएं, अधिकारी और कर्मचारी भी अपने स्तर से मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे रहे हैं।