एसपी अजय सिंह की मुहिम से बुजुर्गो ​को खाकी दिखीं फरिश्ता




Listen to this article

शादाब अली कुरैशी
पहाड़ के परिवेश में अकेले जिंदगी गुजार रहे गरीब बुजुगों को खाकी के जवान फरिश्ता दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के जवान बुजुर्गो की देखभाल करने से लेकर उनकी तमाम आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। पुलिस के ये तमाम सकारात्मक कार्य एसपी रूद्रप्रयाग अजय सिंह के निर्देशों पर किए जा रहे हैं। एसपी अजय सिंह ने गरीब और असहाय बुजुर्गो के लिए BUDDY SCHEME के तहत उनकी देखभाल करने के निर्देश पुलिस को दिए थे। एसपी के इस कार्य को जनता की ओर से सराहा जा रहा है और पहाड़ के बुजुर्गो में भी सुरक्षा का भाव दिखाई पड़ हैं।

ips ajay singh

रुद्रप्रयाग के एसपी अजय सिंह ने जनपद पुलिस को गरीब और असहाय बुजुर्गो की देखभाल के लिए BUDDY SCHEME की मुहिम शुरू की। एसपी की ये मुहिम असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुई। ​विगत दिनों पुलिस ने इस मुहिम के तहत कई गरीब परिवारों की सेवा की और आर्थिक सहायता प्रदान की। पुलिसकर्मी भी पूरे मनोभाव और शिददत के साथ बुजुर्गो और गरीबों की सेवा कर रहे है। ऐसे ही 31 जनवरी को कोतवाली रुद्रप्रयाग में तैनात महिला आरक्षी 158 श्वेता एवं महिला आरक्षी 124 पूनम ने ड्यूटी के दौरान रूद्रप्रयाग में एक गरीब महिला को देखा। महिला पुलिसकर्मी ने देखा कि बुजुर्ग महिला चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ है। पीड़ित महिला ने अपना नाम सरस्वती देवी पत्नी गमना लाल निवासी ग्राम छिनका, पोस्ट घोलतीर जिला रुद्रप्रयाग बताया। उक्त दोनों महिला आरक्षियों ने देखा कि महिला का परिवार बेहद गरीब है। पीड़ित महिला को देखने के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने मदद करने का संकल्प किया और हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। जिसके बाद दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने पहले तो पीड़िता को व्हीलचेयर लाकर दी। इस व्हीलचेयर को खरीदने में निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त अन्य पुलिस कर्मियों एवं BUDDY PAIR महिला आरक्षी 158 श्वेता एवं महिला आरक्षी 124 पूनम द्वारा धनराशि एकत्रित की गयी। इसी व्हील चेयर को लेकर महिला पुलिसकर्मी शनिवार को सरस्वती देवी के घर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने व्हीलचेयर तथा कुछ गर्म कपड़े भेंट किये गये। पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार को देखने के बाद पीड़िता ने खाकी को आशीष दिया। क्षेत्र की जनता ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की।