REKHA ARYA खेल मंत्री रेखा आर्य ने यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का किया उदघाटन




Listen to this article


न्यूज127
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार में यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। भारत के विभिन्न 26 राज्यों से कबडडी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखलायेंगे। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टीम का चयन किया जायेगा।


हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड खेल नगरी के रूप में विख्यात हो चुका है। उत्तराखंड की पहचान पह​ले सैन्य धाम के रूप में थी।

लेकिन 38 वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के बाद उत्तराखंड देश दुनिया के पटल पर खेल नगरी के रूप में ख्याति अर्जित करने में कामयाब रहा। उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं में दिन—प्रतिदिन निखार आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को बढ़ावा दिया। जिसके चलते अभिभावकों ने अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित किया। बेटों के साथ—साथ अब बेटियां भी खेलों में बढ़—चढ़कर अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखला रही है।

उन्होंने कहा कि हर सप्ताह एक या दो नेशनल स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड बहुत तेजी से खेल भूमि बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के साथ-साथ खेल जगत में सुपर पावर भी बनाना है और इसमें उत्तराखंड की बड़ी भूमिका रहने वाली है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी अगर समर्पण, अनुशासन और इच्छा शक्ति के साथ अपने खेल में जुटेंगे तो उन्हें नाम, पैसा, कैरियर सब कुछ मिलेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के परंपरागत खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और हाल ही में हमने परंपरागत भारतीय खेल खो खो का पहला वर्ल्ड कप आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि भारत में 2036 का ओलंपिक आयोजित करने की तैयारी चल रही है और उम्मीद है कि इसमें भारतीय परंपरागत खेलों को भी जगह मिलेगी।


इस अवसर पर हरियाणा में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पवार, जूना अखाड़ा के स्वामी भले गिरी महाराज, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, महासचिव चेतन जोशी, भारतीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत, महासचिव जितेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी शिबाली गुरुंग, बिहार कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय आदि उपस्थित रहे

बालक बालिका वर्ग का चयन
18 साल आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की कबडडी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। 28 राज्यों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखायेंगे।
विविधता में एकता की झलक
28 राज्यों के खिलाड़ियों का एक छत के नीचे बैठना भारतीय में विविधता में एकता की झलक दिखला रहा है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की समुचित व्यवस्था की है। प्रेम नगर आश्रम में आवास और भोजन के उचित प्रबंध किए गए है। खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।