एसएसपी अजय सिंह बोले ​जनता से दोस्ती और बदमाशों में खौफ, ऐसा पुलिस का रौब

ssp


Listen to this article


नवीन चौहान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जनपद पुलिस की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि जनता से मित्रता रखते हुए सेवा और सुरक्षा के दायित्वों का निर्वहन होना चाहिए। जनता में मन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को प्रबल करना है। जिससे पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हो सके और माफियाओं व असामाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने में पुलिस को सफलता मिले। करीब छह घंटों तक चली मैराथन बैठक में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों की तमाम बातों को बड़े ध्यान से सुना। उन्होंने जनपद में घटित तमाम अपराध और अपराधियों की जानकारी ली। अपराधियों की गिरफ्तारी, आंकड़ों और पुलिस की कार्यशैली को भी समझा। अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस बल को होनी वाली तमाम समस्याओं की बारीकियों को भी जानने का प्रयास किया। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए।
एसएसपी अजय सिंह ने निर्देशित किया कि जनता से नजदीकियां रखोंगे तो पुलिस का सूचना मंत्र मजबूत होगा। पुलिस को असामाजिक तत्वों पर नजर बनाकर रखनी होगी। पुलिस अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नही करेंगी। थाने में पहुंचने वाली पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता से सुनकर उसका निस्तारण करना है। पुलिस को जनता का भरोसा जीतना है। जिससे जनता का विश्वास पुलिस पर कायम हो सके। पुलिस की सबसे बड़ी हितैषी जनता होती है। जनता की सुरक्षा के लिए ही पुलिस बल होता है। ऐसे में जनता को भय मुक्त वातावरण देना पुलिस का कर्तव्य है। पुलिस को अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करना है। युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूक करना है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। संपत्ति विवाद से पुलिस को दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को अलर्ट रहना होगा। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नही होगी।
पुलिस को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार सबसे अच्छा शहर है। यहां के ​निवासी पुलिस के सबसे अच्छे सहयोगी है। ऐसे में पुलिस जनता से मित्रता रखते हुए सेवा और सुरक्षा के ​कर्तव्य का निर्वहन कर सकती है। मासिक अपराध समीक्षा बैठक के बाद जनपद पुलिस में आत्म विश्वास बढ़ता दिखाई दिया है।