न्यूज 127.
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने आज अपनी टीम के साथ तेजगढ़ी चौराहे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तेजगढी चौराहे का भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहाकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, साथ ही शहर की जनता को भी अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया।





