SSP मंजूनाथ टीसी का पुलिस कल्याण के लिए सराहनीय कदम








Listen to this article

नवीन चौहान.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कल्याण हेतु सराहनीय कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण हेतु सीएसआर स्कीम के अंतर्गत एक रेफ्रीजिरेटर लगवाया गया।

उधम सिंह नगर में पुलिस लाइन में ड्यूटीरत पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के कार्मिकों के लिए पुलिस कल्याण हेतु CSR स्कीम के अंतर्गत बिस्लरी कंपनी से एक रेफ्रीजिरेटर लगवाया गया। इसके लगने से अब पुलिस कर्मचारी गरमी में ठंडा पानी पी सकेंगे।