एसएसपी नवनीत भुल्लर ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में दो घायलों को भिजवाया अस्पताल








Listen to this article


हरिद्वार।
गृह मंत्री अमित शाह​ के 7 मार्च को हरिद्वार आगमन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुटे एसएसपी नवनीत भुल्लर से मान​वता की मिसाल पेश की। शहर के फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक चरवाहा घायल हो गए। मौके से गुजर रहे एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल भिजवाया।


जानकारी के अनुसार एसएसपी नवनीत सिंह वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और डी-ब्रीफिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर दो लोग घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने तुरंत वाहन रुकवाकर पूरे मामले की जानकारी ली।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि एक चरवाहा बकरी के साथ सड़क पार कर रहा था। उसे बचाने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक पास से गुजर रहे एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार के साथ-साथ चरवाहा भी घायल हो गया।
टना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मेला अस्पताल भिजवाया।
चेतक पुलिस की सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।
इस दौरान एसएसपी द्वारा दिखाई गई त्वरित संवेदनशीलता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।