एसएसपी नवनीत सिंह ने चौकी प्रभारी समेत कई उपनिरीक्षकों का किया तबादला








Listen to this article

हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद के कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद से कानून व्यवस्था पटरी पर नजर आ रही है। पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी दिखा रही है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक मोहन कठैत को कोतवाली रुड़की से प्रभारी चौकी लालढांग, कोतवाली श्यामपुर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र जखमोला को प्रभारी चौकी लालढांग, कोतवाली श्यामपुर से प्रभारी चौकी सोत-बी, कोतवाली रुड़की भेजा गया है। उपनिरीक्षक आनन्द मेहरा को प्रभारी चौकी सोत-बी, कोतवाली रुड़की से कोतवाली गंगनहर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक ऋषिपाल पटवाल को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी मायापुर, कोतवाली नगर बनाया गया है। उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कोर्ट, कोतवाली सिड़कुल नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक शैलेन्द्र मंमगई को प्रभारी चौकी कोर्ट, कोतवाली सिड़कुल से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक शेख सद्दाम को पुलिस लाइन से कोतवाली मंगलौर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक बबलू चौहान को कोतवाली सिड़कुल से कोतवाली पथरी स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक महेन्द्र पुण्डीर को कोतवाली पथरी से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।