SSP ने किये इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के तबादले








Listen to this article

न्यूज 127.
एसएसपी विपिन ताड़ा ने थाना गंगानगर के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को हटा दिया है। कुलदीप सिंह को अपराध शाखा विवेचना सैल भेजा गया है। माना जा रहा है कि भाजपा नेता के साथ हुई अभद्रता मामले में उन्हें थाने से हटाया गया है। गंगानगर थाने में ही तैनात उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार को भी कांवड़ सैल में भेजा गया है।
पुलिस लाइन से निरीक्षक योगेश शर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना कंकरखेड़ा भेजा गया है। निरीक्षक विष्णु कुमार को पुलिस लाइन से थाना गंगानगर में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है। उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह मलिक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मोहिउद्दीनपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक सतीश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी यूनिवर्सिटी बनाया गया है। उप निरीक्षक अरूण मलिक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी हाशिमपुरा बनाया गया है। उप निरीक्षक रामनरेश को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कचहरी की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक इन्द्रेश विक्रम सिंह को थाना हस्तिनापुर की जम्बूदीप चौकी का प्रभारी बनाया गया है।