दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मोहर, विधायक दल की बैठक में इनका नाम




Listen to this article


न्यूज127
दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में इनके नाम की मोहर लग चुकी है। दिल्ली में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगी और विकास की ​इबारत लिखेंगी। करीब 26 सालों के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। इसीलिए मुख्यमंत्री के नाम का चयन करने के लिए करीब 15 दिनों से अधिक का वक्त लग गया है। 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल की शपथ होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद और ओपी धनखड को विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए परिवेक्षक बनाकर भेजा गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का चयन किया गया है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में विकसित दिल्ली शपथ समारोह नाम दिया गया है। दिल्ली भाजपा में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कल भाजपा की नई सरकार शपथ ले लेगी।