माता वैष्णों देवी भवन में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत




Listen to this article

नवीन चौहान.
माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में हताहत होने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। अभी 13 लोग घायल बताए गए हैं। बचाव कार्य जारी है।

हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि, रात करीब 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मची। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। 

श्राइन बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।  सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे और उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे।

घायलों के नाम
नाम                    शहर का नाम
ऋषिकेश(23)             मुंबई
विकास तिवारी(35)      मुंबई
सुमित(29)               पठानकोट, पंजाब
आयुष(25)               चन्नी, जम्मू
कपिल(25)               दिल्ली
नितिन गर्ग(30)           गंगा नगर, राजस्थान
अज्ञात(35)           
किरन(18)                 हरियाणा
आशीष कुमार जायस(25)     प्रयागराज, यूपी
भवर लाल पाटिदा(47)        मंदसौर, एमपी
साहिल कुमार(22)           आरएस पुरा, जम्मू
अज्ञात(25)
अधाया महाजन(16)          चन्नी हिम्मत
प्रशांत हाडा(30)             जयपुर, राजस्थान
सरिता(42)                 दिल्ली

अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची 
धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर 
स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद 
धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी 
विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी 
डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी 
विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली 
सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली 
ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा