राज्य आंदोलनकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भटट का निधन




Listen to this article


न्यूज127
पूर्व विधायक व राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भटट का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए घर पर समर्थकों का जमाबड़ा लगा है। हरिद्वार के शिवलोक कॉलोनी में उनका आवास है। जहां बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद है।
राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य दिवाकर भटट एक मुखर राजनेता रहे है। हमेशा उत्तराखंड के हितों की रक्षा करने की बात करते रहे। साल 2016 में भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही भाजपा से अलग हो गए। उनकी विचारधारा एक क्रांतिकारी के रूप में रही। बीते दिनों उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के अस्पताल पहुंचे थे।