तहसील हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर तहसील हरिद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान राज्य स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।


एसडीएम पूरन सिंह राणा, तहसीलदार शालिनी मौर्य, नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

तहसील कर्मियों ने भी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।
उनको फूल माला पहनाई गई और बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने कहा कि हमें आंदोलनकारियों के सपनों को हमें साकार करना होगा।
उत्तराखंड को विकास की ऊंचाईयों तक ले जाना होगा। तभी उनका सपना साकार होगा।