प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पूनम भगत की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत




Listen to this article

नवीन चौहान
प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पूनम भगत की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन बहू को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजन जहां दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने की बात कह रहे हैं वहीं मृतका के ससुराल पक्ष आत्महत्या किये जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव हैं। उनके बेटे शिवम भगत की शादी दिसंबर 2020 में ज्वालापुर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री क्षितिज गौतम की बहन के साथ हुई थी। भाजपा पार्षद नितिन की भांजी है। बताया गया कि पूनम भगत आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दौरे में व्यस्त थी, इसी दौरान घर पर उनकी बहू ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। ससुराल के लोग उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।