बिकवाली और निकासी से शेयर बाजार में गिरावट




Listen to this article

न्यूज 127.
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से निवेशक चिंतित हैं। शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है।

विदेशी फंडों की लगातार निकासी और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली के चलते यह गिरावट आने की बात कही गई है।

बाजार में गिरावट का यह चौथा दिन है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 570.45 अंक गिरकर 80,436.16 पर आ गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 178.3 अंक गिरकर 24,571.55 पर आ गया।

इससे पहले उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी इंडेक्स 0.34 प्रतिशत या 84 अंक की गिरावट के साथ 24,664.95 अंक पर खुला,

जबकि बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 257 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,749.26 पर खुला।