उप निरीक्षक त्रिलोचन जोशी को किया जाएगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित




Listen to this article

नवीन चौहान
पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2020 के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस त्रिलोचन जोशी को दिया जाएगा। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” 6 पुलिस अधिकारियों को दिये जाएंगे। अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी हैं।

 

पुलिस पदक के लिए स्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी
1- मौ0 इकबाल फातेह, पुलिस उपाधीक्षक, सर्तकता अधिष्ठान मुख्यालय।
2- रमेश कुमार पाल, पुलिस उपाधीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
3- विरेन्द्र दत्त उनियाल, निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
4- मोहन गिरी, उप निरीक्षक अध्यापक, ए0टी0सी0 हरिद्वार।
5- दिनेश चन्द्र, प्लाटून कमाण्डर, 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।
6- विक्रम सिंह, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।