डीपीएस रानीपुर में चल रही स्विमिंग चैंपियनशिप में तैराकों ने दिखाया जलवा








Listen to this article

न्यूज 127.
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर 19 नार्थ जोन 1 स्विमिंग ब्वाएज चैम्पियनशिप 2025 के दूसरे दिन तैराकों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। नोएडा एवं देहरादून क्षेत्र के 126 विद्यालयों से 469 खिलाड़ी अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्गों में भाग ले रहे हैं। सुबह से ही युवा खिलाड़ी अपने-अपने राउंड के अनुसार पूल पर उतर कर पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक भी बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का होना और युवा खिलाड़ियों का जोश सभी को रोमांचित कर रहा है। डीपीएस रानीपुर की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा और ठहरने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने दूसरे दिन के विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवा तैराकों की प्रतिभा और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्विमिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 16 स्पर्धाएं आयोजित हुईं, जिनमें विजेता निम्नानुसार रहे:
800 मीटर फ्रीस्टाइल – अंडर 17
प्रथम: वरुण ओरुगांती (द मॉडर्न स्कूल, गाजियाबाद)
द्वितीय: रितेश सिंह अग्रवाल (द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून)
तृतीय: आदित्य नेगी (लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर)

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – अंडर 14
प्रथम: नील त्रिपाठी (डीपीएस वसुन्धरा)
द्वितीय: भूमित नेगी (पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल, गौतमबुद्ध नगर)
तृतीय: फजल मोहम्मद खान (सेंट अलॉयसियस कॉलेज, पीलीभीत)

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – अंडर 17
प्रथम: शिवम धपोला (डीपीएस हल्द्वानी)
द्वितीय: अर्जित श्रीवास्तव (डीपीएस इंदिरापुरम)
तृतीय: देव भारद्वाज (बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा)

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – अंडर 19
प्रथम: अंशुमान भट्ट (माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, देहरादून)
द्वितीय: भाविक कुमार (डीपीएस ग्रेटर नोएडा)
तृतीय: कनिष्क जोशी (डीपीएस हल्द्वानी)

200 मीटर व्यक्तिगत मेडले – अंडर 11
प्रथम: रूद्र जोशी (सेंट थेरेसा स्कूल, काठगोदाम)
द्वितीय: ओनीश मिश्रा (अल्मा मेटर डे बोर्डिंग, बरेली)
तृतीय: जिगर शर्मा (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा)

200 मीटर व्यक्तिगत मेडले – अंडर 14
प्रथम: अयान विश्नोई (एमिटी इंटरनेशनल, नोएडा)
द्वितीय: नील त्रिपाठी (डीपीएस वसुन्धरा)
तृतीय: अमेर सोगानी (स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा)

200 मीटर व्यक्तिगत मेडले – अंडर 17
प्रथम: शिवांश मिश्रा (ज्ञानश्री स्कूल, नोएडा)
द्वितीय: शौर्य चौधरी (शालिनी मेमोरियल स्कूल, देहरादून)
तृतीय: आदित्य नेगी (लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर)

200 मीटर व्यक्तिगत मेडले – अंडर 19
प्रथम: ओम त्यागी (खेतान पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद)
द्वितीय: अविरल (डीपीएस बीएचईएल रानीपुर, हरिद्वार)
तृतीय: शौर्य सिंह (शिरडी साईं पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद)

100 मीटर फ्रीस्टाइल – अंडर 11
प्रथम: दक्ष पांडे (लिटिल एंजल्स स्कूल, पीलीभीत)
द्वितीय: जिगर शर्मा (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा)
तृतीय: युभव धारीवाल (शिरडी साईं पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद)

100 मीटर फ्रीस्टाइल – अंडर 14
प्रथम: देवांश रॉय (कोठारी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा)
द्वितीय: अरिहंत सरमाह (विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा)
तृतीय: औरम बिष्ट (डीपीएस ग्रेटर नोएडा)

100 मीटर फ्रीस्टाइल – अंडर 17
प्रथम: शिवांश मिश्रा (ज्ञानश्री स्कूल, नोएडा)
द्वितीय: शौर्य चौधरी (शालिनी मेमोरियल स्कूल, देहरादून)
तृतीय: शिवम धपोला (डीपीएस हल्द्वानी)

100 मीटर फ्रीस्टाइल – अंडर 19
प्रथम: शौनक मलिक (डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद)
द्वितीय: ओम त्यागी (खेतान पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद)
तृतीय: अविरल (डीपीएस बीएचईएल रानीपुर, हरिद्वार)

रिले इवेंट – बालक वर्ग
4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले – अंडर 11:
शिव नादर स्कूल, नोएडा (अगस्त्य सिंह, अहान रस्तोगी, इयान खान, शौर्य वर्धन पाढ़ी, वीवीर गुप्ता) स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा (आदित्य वर्धन अग्रवाल, जयवीर रानाडे, कबीर सिंह सेठी, कीथ जैन, शाहयान वीर सिंह) लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन (आरव कौल, अमय श्रीवास्तव, अयान तायल, गर्विश बत्रा, कियांश आर अग्रवाल)

4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले – अंडर 14:
डीपीएस ग्रेटर नोएडा (अचिंत्य उपाध्याय, औरम बिष्ट, जगराव वर्मा, मैत्रय अग्रवाल, राजवीर सिंह) ज्ञानश्री स्कूल, नोएडा (आदित्य चौधरी, रूहान चावला, सात्विक देबदास, सौरिश कृष्णा, युवराज अवाना) लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर (अर्णव सिंह भंडारी, दिव्यांश, हर्षित बिष्ट, यशवर्धन सिंह चौहान)

4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले – अंडर 17:
अल्मा मेटर डे बोर्डिंग, बरेली (अभिजीत गंगवार, हर्षित जोशी, मनित मित्तल, कार्तिकेय मिश्रा)
खेतान पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद (धैर्य रावत, अनंत बलियान, प्रियांशु, शौर्य सिंह, वुर्चास आदित्य तोमर) लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर (आदित्य नेगी, भार्गव किश्तवाल, दीपांशु सिंह, करन नेगी)

4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले – अंडर 19:
खेतान पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद (अर्जुन चौधरी, अद्यंत नंदी, ओम त्यागी, शिवांश सिंह, वत्सल जगलान) स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा (आदिजीत सिंह रोशा, सुवीर चावला, वेदांत चंद्रा, ज़ोरावर थोलिया) डीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद (भास्कर बिष्ट, लवीश सक्सेना, विशेष चौहान, यश गुप्ता)