विकास के नाम पर हरिद्वार की पौराणिकता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: करन माहरा




Listen to this article

न्यूज 127.
कॉरीडोर मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने रविवार की देर शाम शिवमूर्ति से हरकी पैडी तक मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम यहां की पौराणिकता के साथ छेड़छ़ाड बर्दाश्त नहीं करेंगे।

करन माहरा ने कहा कि हम बनारस की तरह विकास नहीं चाहिए। वहां के पंडित पुजारी आज परेशान है। हरिद्वार सनातन धर्म का प्रतीक है। यह देवभूमि है, यहां के दर्शन करने लोग देश विदेश से आते हैं। हम हरिद्वार की पौराणिकता और इसकी धार्मिकता के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। कहा कि सरकार से हम कॉरीडोर की डीपीआर सार्वजनिक करने के लिए कह रहे हैं, सरकार डीपीआर सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है। सरकार ने बदरीनाथ में विकास के नाम पर वहां के पुराने दुकानदारों को बेरोजगार करने का काम किया है। हरिद्वार में भी कॉरीडोर के नाम पर लोगों को उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। कहा कि यदि सरकार ने यहां के व्यापार, धर्म और पौराणिकता के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो कांग्रेस व्यापारियों के साथ मिलकर सरकार की ईंट से ईंट बजाकर उसे हिलाने का काम करेगी।

मोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष मोती बाजार व्यापार मंडल राजेश खुराना, महामंत्री मोती बाजार व्यापार मंडल, रवि कुमार लड्डू,जतिन सोढ़ी महालक्ष्मी व्यापार मंडल, मनीष गुप्ता, विकास चंद्र ब्लॉक अध्यक्ष ,नवीन सेंस, अरुण राघव, नरेश चनयान, जगत सिंह रावत, रमणीक सिंह, लता जोशी, विकास सिंह, चोखेलाल, कैश खुराना, राजेंद्र केशवानी, भारत भाटिया, सुभाष कपिल, प्रिंस शर्मा, अरुण अग्रवाल अध्यक्ष बड़ा बाजार व्यापार मंडल, हिमांशु गुप्ता अध्यक्ष, शहर युवा व्यापार मंडल, कुलदीप शर्मा अध्यक्ष बजट होटल एसोसिएशन, रजत जैन एडवोकेट विधिक सलाहकार शहर व्यापार मंडल,अरविंद बबली, तरुण व्यास, अशोक व्यापारी नेता, दीपांशु फ़तलानी, वरुण साहनी, नवीन भाटिया, रवि मनोचा, राजेंद्र जैन शहर उपाध्यक्ष, आशीष भारद्वाज, गौरव मेहता,महेश वैश्य अध्यक्ष मायापुर व्यापार मंडल, गौरव खंडूजा अध्यक्ष महामृत्युंजय व्यापार मंडल, गौरव कालरा ,विष्णु अरोड़ा, वीरेंद्र श्रमिक, करण सिंह राणा, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, बिंदु शर्मा, आशा कोरी, सुमन तनेजा, सुनीता प्रेमवती, रविबाबू शर्मा, हेमलता, कुसुम, आशा, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।