न्यूज127
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 15 जनवरी 2025 को थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर में रिहान नाम के व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने तथा उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने के मुकदमा दर्ज कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। एसएसपी के आदेशों का अनुपालन करते हुए पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई।
पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप 27 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिहान को धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
रिहान मिर्जा पुत्र इसरार निवासी ग्राम परवल, थाना पटेल नगर, उम्र 32 वर्ष
RAPED GIRL शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार




