गैंगस्टर एक्ट का 5 हजार का ईनामी गिरफ्तार, पुलिस को दे रहा था चकमा








Listen to this article


हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के फरार और 5 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-01/26 धारा 2(B)(ii)/3, 2(b)(xi) गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त संजू पुत्र सुलेखचंद (33 वर्ष) निवासी चौहान मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। अभियुक्त बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
एसएसपी द्वारा घोषित 5 हजार रुपये के इनाम के बाद मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने उसे चीतल डेरी के सामने मैदान, सिडकुल क्षेत्र से धर दबोचा।
अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, व0उ0नि0 देवेंद्र तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।