HRDA ANSHUL SINGH हरिद्वार में कॉलोनाइजरों का दुस्साहस, एचआरडीए ने बुलडोजर से किए हौसले पस्त








Listen to this article


न्यूज127
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर अभियान जारी रहा। एचआरडीए की टीम ने रावली महदूद में एक 10 बीघा क्षेत्र की अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया है। कॉलोनाइजरों को दोबारा काम नही शुरू करने की चेतावनी दी है।
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने ​हरिद्वार की तमाम कॉलोनियों का सुनियोजित विकास करने के दृष्टिगत अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुहिम शुरू की है। उनके निर्देशों का अनुपालन करते हुए एचआरडीए प्रशासन की टीम अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है। 3 मार्च 2025 को एचआरडीए को रावली महदूद में एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया है। एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि रावली महदूद में 45 मीटर मार्ग एचपी० पेट्रोल पंप की पीछे लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में पवन पाल एवं चमन चौहान द्वारा अवैध रूप से किये गये प्लाटिंग कार्य के विरुद्ध नोटिस निर्गत किया गया। निर्गत नोटिस का अनुपालन ना करने के कारण स्थल पर किये गये अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य को ध्वस्त करने के आदेश पारित किये गये। पारित आदेश के अनुपालन में आज स्थल पर ध्वस्तिकरण का कार्य मौके पर सम्बंधित क्षेत्रीय अभियंता एवं सुपरवाइजर आदि के साथ सम्पन्न की गई तथा अनाधिकृत निर्माण विकासकर्ताओं को भविष्य में प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किये बिना निर्माण व विकास कार्य ना किये जाने के निर्देश दिया गये।