बारात लेकर पहुंचे दुल्हे और बारातियों को बनाया बंधक, नहीं दिये फेरे




Listen to this article

नवीन चौहान.
बारात लेकर लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे दूल्हे को बारातियों समेत बंधक बना लिया गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो बंधक बनी बारात को छोड़ा गया। जिसके बाद बारा​त बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

यह मामला यूपी के सीतापुर जिले का है। यहां निघासन कस्बे के एक गांव में शनिवार को बारात आयी थी। एक दिन पहले ही लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाकर आए थे। शनिवार को जब दूल्हा बारात लेकर लड़की पक्ष के घर पहुंचा तो वहां बारात आदि के लिए कोई इंतजाम नहीं था।

​लड़की पक्ष ने गांव में पहुंची बारात और दूल्हे को बंधक बना लिया। इस दौरान किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और बंधक बनी बारात को मुक्त कराया।

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष को रिश्ता तय करते समय जितनी जमीन लड़के के नाम बतायी थी उतनी जमीन उसके पास नहीं थी। इसी वजह से लड़की पक्ष ने फेरे देने से इंकार कर​ दिया।