सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम, दुल्हा अब हो रहा परेशान




Listen to this article

न्यूज 127.
एक नई नवेली दुल्हन शादी में मिले जेवर लेकर सुहागरात मनाने से पहले ही फरार हो गई। दुल्हन शादी में मिले जेवर के अलावा अपनी ननद के जेवर भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित दूल्हा जब अपनी दुल्हन को ढूंढते हुए उसके मायके पहुंचा तो वहां मिले दुल्हन के माता पिता ने कह दिया कि उनका अपनी बेटी से अब कोई वास्ता नहीं है। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को शादी हुई थी और दुल्हन 11 फरवरी को वह लापता हो गई।

मामला यूपी के महाराजगंज से थाना घुघली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। दूल्हे के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी को करीब साढ़े तीन लाख के जेवर दिए थे, जबकि उसकी बहन के ढाई लाख रुपये के गहने भी उसी कमरे में रखे गए थे। 11 फरवरी की रात जब घरवाले रिश्तेदारों और मेहमानों के खाने-पीने की व्यवस्था में व्यस्त थे, तब दुल्हन ने मौका देखकर सभी जेवर समेटे और फरार हो गई।

परिवार ने पूरी रात दुल्हन को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। मजबूर होकर 12 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मायके वालों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की। पीड़ित पति का कहना है कि दुल्हन के घरवाले भी इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव के निवासी मनीष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।