RAPIST बिहार के दरिंदे ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस की गोली से लाचार




Listen to this article


न्यूज127
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल हरिद्वार जनपद पुलिस का इकबाल लगातार बुलंद कर रहे है। फरार ईनामी बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रहे है। जिसके चलते बदमाशों में पुलिस का खौफ दिखाई देने लगा है। बीते कुछ समय से आपराधिक वारदातों में कमी देखने को मिली है। लेकिन पथरी थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दरिंदा पीड़िता के परिजनों का परिचित था। उसने परिजनों के साथ विश्वासघात करने के साथ ही मासूम से दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस की कई टीमों को बदमाश को दबोचने के लिए लगा दिया। वही पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़िता के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई। पीड़िता को तत्काल हायर सेंटर एम्स में रैफर किया गया। महिला पुलिस की टीम बच्ची की देखभाल के लिए भेजी गई। वही पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी दयानंद सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम जलारी, थाना ग्वारपारा जिला मधेपुरा बिहार का निवासी है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता के परिजनों को तमंचे के बल पर डराया धमकाया गया। पुलिस को आरोपी के पास तमंचा होने का अंदेशा था। इसी के चलते पुलिस को अलर्ट किया गया। देर शाम पुलिस ने बदमाश को दबोचने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जबावी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। आरोपी का को उपचार दिलाया जा रहा है।