न्यूज 127.
महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर खड़ी नगर निगम की बस में 26 वर्ष की युवती को हवस का शिकार बनाने वाले एक लाख के इनामी दत्तात्रेय रामदास गाडे को अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दो दिन से एक खेत में छिपा हुआ था। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।
बतादें आरोपी ने युवती को उस वक्त अपनी हवस का शिकार बनाया जब वह बस की तलाश में खड़ी थी। आरोपी ने उसे बस में बैठाने का आश्वासन दिया और एक सुनसान स्थान पर खड़ी बस में यह कहकर बैठा दिया कि वह जिस बस का इंतजार कर रही है वो कहीं और खड़ी है। इसके बाद उसने कथित तौर पर बस स्टैंड के बीच में खड़ी बस के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना से महाराष्ट्र सरकार की भी फजीहत हो रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पुलिस स्टेशन करीब 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम रखा था।




