दिल्ली से मसूरी घूमने आये युवकों की गहरी खाई में गिरी कार








Listen to this article

न्यूज 127.
दिल्ली से मसूरी घूमने आये युवकों की कार मसूरी में करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कार में फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली मसूरी को जीरो पॉइंट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा फायर सर्विस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। दुर्घटना स्थल पर एक हयून्डे आई-20 कार संख्या: डीएल-01-सीआर-8797 रोड से 20 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, मौके पर पुलिस टीम/फायर सर्विस तथा स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कार सवार युवकों में से किसी को भी गम्भीर चोटें नहीं आई हैं। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सभी कार सवार दिल्ली से मसूरी घूमने आये थे तथा जीरो प्वाइंट के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

घायल के नाम करण पुत्र सतीश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली, आशीष पुत्र शंकर निराला उम्र 21 वर्ष, आकाश पुत्र रामानंद राम उम्र 20 वर्ष, रोशन पुत्र दिलीप सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त हैं।