pornography: कपल चला रहा था पोर्नोग्राफी कंपनी, छापे में बड़ा खुलासा




Listen to this article

न्यूज 127.
पोर्नोग्राफी कंपनी चलाने वाली कंपनी का खुलासा हुआ है। इस कंपनी को कपल चला रहे थे। खुलासा उस वक्त हुआ जब ईडी ने कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। ईडी गई थी कंपनी की आय के मामले में छापेमारी करने लेकिन वहां का सीन देखकर वह भी हैरान रह गई।

जानकारी के अनुसार ईडी ने नोएडा में पोर्नोग्राफी कंपनी चलाने वाली कंपनी पर छापा मारा जिसे एक कपल चला रहा था। दोनों ने नोएडा में एक स्टूडियो ले रखा था जहां मॉडल्स के लाइव पोर्नोग्राफिक वीडियो Xhamster और stripchat पर अपलोड होते थे। इसके बदले Cyprus की कंपनी Technius Ltd ने कपल की कंपनी subdigi ventures pvt ltd को 15.6 करोड़ दिये और साथ ही नीदरलैंड्स के एक बैंक में 7 करोड़ ट्रांसफ़र किये।

यह कपल सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर मॉडल्स की भर्ती करता था। वेबकैम से शूट होने वाले अश्लील वीडियो में ये मॉडल्स नजर आती हैं। ये छापे FEMA में थे लेकिन जल्द ही नोएडा पुलिस इसमें मामला दर्ज करेगी जिसके बाद ED मनी लॉड्रिंग में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर सकती है। फिलहाल कंपनी के बारे में गहनता से जांच पड़ताल करायी जा रही है।