विवाद का हुआ निस्तारण, लग गया गोकुल लेन का बोर्ड




Listen to this article

नवीन चौहान.
खन्ना नगर कालोनी और खन्ना कलोनी के बीच चले आ रहे विवाद का आज निस्तारण हो गया। अब इस स्थान पर गोकुल लेन का बोर्ड लग गया है।

बतादें तहसील के सामने काफी समय से खन्ना नगर कॉलोनी और खन्ना कॉलोनी के बीच आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इस स्थान पर भगवान श्री हरि निवास के स्थान पर अब गोकुल लेन का बोर्ड लगा दिया गया है।

इस अवसर पर आदित्य कुमार, हरविंदर भाटिया, मुकेश मदान, ज्ञानेश्वर ठकराल, रवि चौहान, जय किशन, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।