शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार की कार्यकारिणी का ज्वालापुर में हुआ स्वागत




Listen to this article

न्यूज 127.
कटहरा बाजार व्यापार मंडल ने रविवार को नवनिर्मित शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार की कार्यकारिणी का ज्वालापुर में जोरदार स्वागत किया। व्यापार मंडल के संरक्षक सतीश विरमानी द्वारा शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक व उनकी कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री सतीश भाटिया, उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, पराग चकलान, शहर मंत्री कार्तिक शर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश चौहान आदि उपस्थित रहे। शहर अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी हित ही सर्वोपरि होता है। व्यापारियों की लड़ाई हम विगत 25 वर्षों से लड़ते चले आ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार इस दिशा में ही कार्य करता रहेगा।

संरक्षक सतीश विरमानी ने कहा कि जिस प्रकार से व्यापार मंडल का गठन हुआ है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। जिस प्रकार यह संगठन पूर्व में भी व्यापारियों की लड़ाई लड़ता रहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इसी प्रकार से व्यापारी हित में कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर कटहरा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष वर्मा, महामंत्री विवेक वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल अरोड़ा, उपाध्यक्ष सनी सासरिया, भारत भूषण, लोकेश मेहता, सोमदत्त वर्मा, जयप्रकाश, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।