शादी से पहले खुल गई दूल्हे की पोल, दुल्हन ने बतायी थी ये बात




Listen to this article

योगेश शर्मा.
फेरों की रस्म से चंद मिनट पहले दूल्हे की पोल खुली तो दूल्हे का शादी करने का सपना टूट गया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

दरअसल पूरा मामला देहरादून का है। यहां धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को जमकर बवाल हुआ। शादी समारोह के बीच में अचानक दूल्हे की सच्चाई लड़की वालों के सामने आ गई, जिसके बाद उन्होंने लड़की के साथ शादी करने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की एक दूसरे को प्यार करते थे, लड़की ने अपने घरवालों को दूल्हे के बारे में आर्मी अफसर होना बताया था। जिसके चलते परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन गुरुवार को शादी के दिन जब दूल्हे की हकीकत पता चली तो सारा खेल बिगड़ गया।