दीपक चौहान
हरिद्वार मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नही होने के चलते दावेदारों के दिलों की धड़कने बढ़ी हुई है। जबकि दो दर्जन से अधिक पार्षदों के नाम कटने की खबर भी हवा में तैर रही है।
फिलहाल तो भाजपा संगठन के पैनल ने प्रत्याशियों के नामों का लिफाफा बंद किया हुआ है। दावेदार अपने सूत्रों से संपर्क साधने में जुटे है। अपने आकाओं के घरों की परिक्रमा कर रहे है।
आज से शुरू होगा प्रत्याशियों के नामांकन का कार्य
निकाय चुनावों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग आफिसर की भी तैनाती कर दी है। हरिद्वार नगर निगम में 192923 मतदाता हैं। निगम निगम हरिद्वार के लिए रिटर्निंग आफिसर एडीएलओ लक्ष्मी राज चौहान को तैनात किया गया है। जबकि शिवालिकनगर पालिका के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को रिटर्निग अधिकारी बनाया गया है। शिवालिक नगर के लिए कक्ष संख्या 337 में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। निगर निगम के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 350 में नामांकन पत्र खरीदने और जमा कराने का कार्य होगा। 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह कार्य चलेगा। 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच आदि का कार्य किया जाएगा। नामांकन वापसी 2 जनवरी को शाम चार बजे तक किया जा सकेगा। 23 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
हरिद्वार नगर निगम में 192923 मतदाता
हरिद्वार नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 192923 है। इनमें से 91065 महिला और 101790 पुरूष मतदाता है। शिवालिकनगर पालिका परिषद में कुल मतदाताओं की संख्या 38188 है। इनमें से 18273 महिला और 19903 पुरूष मतदाता है।