न्यूज 127.
वार्ड 58 में महापौर किरण जैसल और नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का एक कार्यक्रम आयोजित कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूबे सिंह और पंकज बागड़ी द्वारा किया गया। इस दौरान सभी ने महापौर और जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड 58 में जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन ने दी है उसे पूरी निष्ठा और लग्न के साथ निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने का काम किया जाएगा। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह वार्ड 58 उनके विधानसभा क्षेत्र का वार्ड है। वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

स्वागत अभिनंदन करने वालों में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा देवेंद्र प्रधान, विमला ढौंडियाल, जिला मंत्री महिला मोर्चा शर्मिला बगवाड़ी, सुनील पाल मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा, कृष्णा पाल,सुनीता पंवार, कमल राजपूत, आशीष चौधरी उर्फ पिंटू प्रधान, संजय मोगा, मनोज चौहान, सीपी ध्यानी, प्रीतम, गौतम, आशीष गौड, सुनील धीमान, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।




