दो ईमानदार पूर्व मुख्यमंत्रियों का मिलन शिष्टाचार और सियासत की यह बात








Listen to this article


नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आदर्श पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान बीसी खंडूरी की बेटी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से भी मुलाकात की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋतु खंडूरी को अपने पिता के आदर्शो पर चलकर राजनीति के क्षेत्र में उच्च मापदंड स्थापित करने की बधाईयां दी।
हालांकि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की यह मुलाकात निजी थी। लेकिन मुलाकात उस वक्त हुई जब उत्तराखंड की राजनीति में कुछ भी सामान्य नही है। एक ओर जहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से बैकडोर भर्तियों को निरस्त किया गया है। दूसरी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की मुश्किले बढ़ी हुई है। यूकेएसएसएससी परीक्षाओं की धांधली का मुददा गरमाया हुआ है।


ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की जनता के विरोध का सामना अकेले कर रहे है। बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को रोकने के प्रयास किए जा रहे है। जनता में सुशासन का मैसेज देने का प्रयास किया जा रहा है। धामी सरकार भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने का संदेश दे रही है।
वही दूसरी ओर केबिनेट में फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ईमानदारी के लिए चर्चाओं में है। विधानसभा में बैक डोर से की गई भर्ती को निरस्त करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से बधाई दिया जाना सामान्य बात नही है।
इस मुलाकात के पीछे की वजह साफ है। जिन नियुक्तियों को बैकडोर से भर्ती करने में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ इंकार कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी ईमानदारी की जिदद को नही छोड़ा। लेकिन तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र से नाराजगी मोल ली थी। त्रिवेंद्र ने उत्तराखंड की जनता से विश्वासघात नही किया। खुद अपने लिए मुसीबते मोल ले ली। ऐसी भर्ती को निरस्त करने में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को त्रिवेंद्र की बधाई मिलना तो लाजिमी है।
शायद यही संदेश त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक के माध्यम से भी दिया है।
सुशासन से जनता के बीच अलग पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मे. ज. (रि.)भुवनचंद्र खंडूड़ी जी से पूर्व सीएम आदरणीय Trivendra Singh Rawat जी ने मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्हीं के आदर्शों पर चलने वाली विधानसभा की सम्मानित अध्यक्षा श्रीमती Ritu Khanduri जी को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह जी ने हार्दिक बधाइयां दीं