बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, सिपाही की हालत नाजुक




Listen to this article

नवीन चौहान.
बेखौफ बदमाशों ने एक सिपाही को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी है।

घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी बागपत समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह घटना बागपत जिले के खेकड़ा बंदपुर मार्ग पर देर रात हुआ। बदमाशों ने जिस सिपाही को गोली मारी वह डायल 112 पर तैनात अरूण बताया गया है। घायल सिपाही को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सिपाही के होश में आने पर पता घटना के बारे में पता चल सकेगा। आईजी प्रवीण कुमार भी रात में ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।