हरिद्वार में रातो रात बन रही पेशवाई मार्ग की सड़क और भरे जा रहे गडढे




Listen to this article

नवीन चौहान
मेला प्रशासन की आधी अधूरी तैयारियों के बीच कुंभ की पेशवाई की व्यवस्था है। हालांकि मेला प्रशासन पेशवाई मार्ग की व्यवस्थाओं को दुरस्त की तैयारी करने में जुटा है। रातों रात सड़क बनाई जा रही है। सड़कों के गडढे भरने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पेशवाई मार्ग की सड़क को चकाचक बनाने के लिए कर्मचारी लगे हुए है।
बुधवार 3 मार्च की सुबह 11 बजे एसएमजेएन डिग्री कॉलेज परिसर में निरंजनी अखाड़े की छावनी से निरंजनी अखाड़े की पेशवाई प्रारंभ होगी। पेशवाई में निरंजनी अखाड़े के रमता पंच, संत, महंत, महामंडलेश्वरों की शोभा होगी। हाथी, घोड़े, ऊंट और मुंबइ के बैंड की धुनों की मधुर आवाज होगी। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने पेशवाई को दिव्य और भव्य बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। कुंभ पर्व में निकलने वाली पेशवाई ही अखाड़े के वैभव और शक्ति प्रदर्शन की एक झलक ​है। संतों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि पेशवाई निकलने के चंद घंटों पर सड़कों का बनना और गडढ़ों का भरना मेला प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करता है। आखिरकार ये तैयारियों कुछ दिन पूर्व किसलिए नहीं हो पाई।