नवीन चौहान.
यूपी के झांसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहां के थाना नवाबाद के नारायण बाग के पीछे स्थित पिछोर मोहल्ले में एक बेटे ने रात में अपने मां बाप की उस वक्त लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी जब वह सो रहे थे। शनिवार सुबह उनके रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है युवक की मानसिक दशा ठीक दिखाई नहीं पड़ रही है। आरोपी का नाम अंकित (28) बताया गया है जबकि मृतकों के नाम पिता लक्ष्मी प्रसाद (58) एवं मां विमला देवी (52) हैं। मौके पर सीओ सिटी राजेश राय, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि अभी बेटे की मनोदशा ठीक नहीं है, उससे पूछताछ के बाद हत्या की वजह सामने आएगी।

- उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक की सूझबूझ और बहादुरी से बंधक बनी महिला की जान बची
- मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी की मजबूती और संगठन की सक्रियता बतायी प्राथमिकता
- एनएसएस शिविर में अपशिष्ट प्रबंधन विषयक व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मिशन 2027: भाजपा ने बूथ से पन्ना स्तर तक संगठन की मजबूती की रणनीति बनाई
- लूटी हुई टैक्सी से भाग रहे बदमाशों ने बुजुर्ग को कुचला, स्कूटी सवार की मौके पर मौत



