घायल कांवड़िए का न्यू हरिद्वार हॉस्पिटल की टीम ने किया सफल इलाज




Listen to this article

न्यूज 127.
चाकू के हमले से घायल हुए कांवड़िए का न्यू हरिद्वार हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने सफल आपरेशन कर उसे नया जीवनदान दिया। मरीज और उसके परिजनों ने डॉक्टर और उनकी टीम का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।
जानकारी के अनुसार राहुल निवासी पलवल, हरियाणा डाक कांवड़ लेने 20 तारीख को हरिद्वार आया था। इनका ट्रक बैरागी कैंप में खड़ा हुआ था, यहां कुछ लोगों में ट्रक को आगे पीछे करने के लिए किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा राहुल के ऊपर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी आंतें फट गई। इसकी तत्काल पुलिस को सूचना देने पर कनखल पुलिस द्वारा मरीज को बंगाली हॉस्पिटल में ले जाया गया। मरीज की ज्यादा हालत गंभीर होने पर उसे न्यू हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, निकट सतीकुंड कनखल, हरिद्वार में शिफ्ट किया गया। जहां उसको एमरजेंसी में एडमिट कराने के बाद डॉक्टर डी.वी. सिंह (सर्जन) द्वारा सफल सर्जरी की गई। जिसमें मरीज की छोटी आंतों को हटाकर आंतों को जोड़ा गया जिसमें मरीज को 15 से 20 टांके आये। मरीज सही होने पर रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मरीज और उसके परिजनों ने डॉक्टर डी.वीं सिंह (सर्जन), एनेस्थीसिया डॉक्टर डॉ. सुशील कुरील, डॉ. अश्वनी चौहान, ओटी स्टाफ सनी राणा और नवीन चौहान आदि सभी का धन्यवाद किया।