मौसम का अभी फिर बदलेगा मिजाज, दो दिन भारी बारिश की संभावना




Listen to this article

न्यूज 127. मौसम का मिजाज अभी फिर से बदलेगा। मौसम विभाग ने अगामी दिनों के संभावित मौसम का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें हरिद्वार में 6 व 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है जिसके चलते औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए भी अगामी पांच दिनों में मौसम कैसा रहेगा ये बुलेटिन के माध्यम से बताया गया है।

मौसम विभाग द्वारा 6 व 7 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी करने के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी सर्तक रहने के निर्देश दिये हैं। प्रशासन ने इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी को अपनाने की सलाह दी है। यात्रा पर निकले लोगों से खासतौर पर सावधानी बरतने की अपील की गई है।

वहीं दूसरी और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी है कि मौसम विभाग की चेतावनी के कारण यात्रा 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक स्थगित कर दी गई है।