घर में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप, घर में कैद हुआ परिवार




Listen to this article

नवीन चौहान.
मेरठ के फेस दो में शुक्रवार सुबह अचानक एक तेंदुआ आ पहुंचा। तेंदुए को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। इससे पहले की तेंदुआ पकड़ा जाता वह एक घर में जा घुसा।

जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों की नजर एक खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच छिपे ​तेंदुए पर गई। बच्चे तेंदुए को देखकर डर गए इसी दौरान वहां से जा रहे लोगों की नजर उस पर गई। लोगों को अपनी ओर आता देखकर तेंदुआ क्यू पाकेट एक मकान में जा घुसा। मकान के अंदर तेंदुआ देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।
परिवार के लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। फिलहाल तेंदुआ मकान की लॉबी में घूम रहा है। कालोनी के लोगों ने वन विभाग को भी सूचना दी है। मौके पर लोगों की भीड़ लगी है।