हरिद्वार में छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डॉ विशाल गर्ग ने की गंगा घाट पर पूजा अर्चना




Listen to this article


नवीन चौहान
हरिद्वार में छठ पर्व पर आस्था का जनसैलाब गंगा घाटों पर उमड़ा आया। गंगा घाट पर सूर्य भगवान की पूजा उपासना की गई। भक्तों ने छठ मईया से अपने परिवार और देश के लिए शांति समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर हरिद्वार के लो​कप्रिय भाजपा नेता व समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने भी प्रेम नगर आश्रम घाट पर छठ पर्व पर सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की और अपने देश व प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व समर्पण, सहयोग, सरोकार, संयम, संवेदना व सद्भाव का संदेश देता है। सूर्य देव व छठी मइया की पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा को सभ्यता, संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और समृद्धता का प्रतीक भी माना जाता है। सूर्य देव की आराधना को समर्पित छठ पर्व अपने आप में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक आदि अनेक विशेषताएं समाहित किए हुए है। परिवारों की सुख समृद्धि के लिए भक्तगण तीन दिन का कठिन व्रत रखकर भगवान सूर्य देव व छठी मईया की आराधना करते हैं। उनकी इस आस्था में हम भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए है और कई सालों से निरंतर छठ पर्व मनाते रहे है।

विदित हो कि छठ पर्व, छइठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। यह विशेष तौर पर भारत के पूर्वाचंल में मनाया जाता है। लेकिन भगवान सूर्य देव के प्रति आस्था को देखते हुए अब समूचे देश में मनाया जाने लगा है।
मान्यता
आज छठ पूजा के दूसरे यानि पंचमी तिथि जिसे खरना के नाम से जाता है, के दिन व्रती महिलाएं माता छठी के लिए प्रसाद तैयार करती हैं। हिन्दू धर्म में छठ पर्व को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पर्व से जुड़े नियमों का पालन करने से माता छठी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं। बता दें कि छठ पर्व में विशेषतः भगवान सूर्य और माता छठी की पूजा की जाती है। षष्ठी तिथि के दिन डूबते हुए सूर्य की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।