न्यूज127
उत्तराखंड सरकार से केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब हरिद्वार से मंत्रीमंडल में शामिल करने को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के सूत्रों का मानना है कि नगर विधायक मदन कौशिक को मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नाम पर भी अटकले लगाई जा रही है। उधर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी पूरी जोर आजमाइश कर रहे है।
अनुभव के आधार पर देखा जाए तो मदन कौशिक का पलड़ा भारी है। दो बार के केबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके मदन कौशिक के साथ कोई विवाद नही जुड़ा रहा। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी जुगलबंदी ठीक नही रही।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान की बात करें तो उनकी साफ सुथरी छवि है। मृदुभाषी है। उनकी क्षेत्र में लोकप्रियता भी है। तीसरी बार के विधायक है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पसंद भी है। ऐसे में आदेश को मंत्रीमंडल में शामिल करने की संभावनाओं को इंकार नही किया जा सकता है।
रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा की करें तो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबियों में शामिल है। वह तीन बार के विधायक है। उनके नाम पर कोई विवाद कभी नही जुड़ा रहा। अगर रूड़की से मंत्री बनाया गया तो निचले इलाकों में भाजपा मजबूत होगी।
उत्तराखंड की केबिनेट में हरिद्वार से ये बनेंगे मंत्री, पांच चेहरों को मौका



