कनखल में चोर की सबसे पसंदीदा जगह, एक माह में तीन बार चोरी








Listen to this article


धर्मेंद्र भटट
​कनखल क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोर बेहद आसानी से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हद तो तब हो गई जब एक ही स्थान से एक महीने के अंदर तीन बार चोरी कर ली गई। जगजीतपुर शिवपुरी स्थित बाग में एक गरीब स्वावलंबी व्यक्ति के तीन मोबाइल और एक सिलेंडर चोरी कर लिया गया। पुलिस इन घटनाओं को मामूली बताकर किनारा कर लेती है। लेकिन एक गरीब के लिए दोबारा मोबाइल खरीदना और सिलेंडर ले पाना बेहद ही कष्टकारक है। वही दूसरी ओर से कनखल में ही प्रतिदिन अलग—अलग स्थानों पर छोटी—छोटी चोरियों की घटनाएं होती रहती है। जबकि पुलिस पीड़ित को चोर पकड़कर सामान दिलाने का आश्वासन देकर तसल्ली देती है।
बताते चले कि कनखल जगजीतपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी के समीप साकिर बाग की देखभाली करता है। और गन्ने की चरखी लगाकर अपनी आजी​विका चलाता है। चरखी के पीछे ही झोपड़ी में अपना खाना बनाने का कार्य करता है। इसी झोपड़ी से एक माह के अंदर तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पीड़ित भी हैरान है। आखिरकार चोर बार बार यहां आकर ही घटना को अंजाम क्यो दे रहा है।