नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को कई सौगात दी है। प्रयागराज में रोपवे बनाने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। 251 करोड़ की लागत से प्रयागराज में बनेगा रोप-वे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस रोपवे के बनने के बाद महाकुंभ में तीर्थराज प्रयाग आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक संगम का विहंगम नजारा रोप-वे से देखेंगे। शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक संगम क्षेत्र में रोप-वे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। संगम क्षेत्र में 2200 मीटर रोप-वे लंबाई रहेगी। इसके लिए 251.05 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
महाकुंभ में तीर्थराज प्रयाग आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक संगम का विहंगम नजारा रोप-वे से देखेंगे। शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक संगम क्षेत्र में रोप-वे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। संगम क्षेत्र में 2200 मीटर रोप-वे लंबाई रहेगी। इसके लिए 251.05 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। 18 माह में रोप-वे का निर्माण पूरा किया जाएगा। शंकर विमान मंडपम से पहले रोप-वे का निर्माण किया जाना था, लेकिन किला नजदीक होने के चलते तीन माह पहले स्थान परिवर्तन की चर्चा होने लगी थी।
लेकिन अब पहले से निर्धारित स्थान पर रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। निर्माण करने वाली एजेंसी नेशनल हाईवेज लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड एनएचएलएमएल के की ओर से टेंडर निकाल दिया गया है। संगम क्षेत्र में बनने वाले रोप-वे की दूरी 2200 मीटर होगी। पांच से सात मिनट में शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक का सफर पूरा किया जा सकेगा।
पीडीए के चीफ इंजीनियर नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सितंबर तक निर्माण कराने का प्रयास होगा। रोप-वे का मुख्य स्टेशन परेड मैदान की ओर होगा।

- मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान का हुआ भव्य स्वागत, पार्टी की मजबूती और संगठन की सक्रियता बतायी प्राथमिकता
- एनएसएस शिविर में अपशिष्ट प्रबंधन विषयक व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- मिशन 2027: भाजपा ने बूथ से पन्ना स्तर तक संगठन की मजबूती की रणनीति बनाई
- लूटी हुई टैक्सी से भाग रहे बदमाशों ने बुजुर्ग को कुचला, स्कूटी सवार की मौके पर मौत
- डीएम अंशुल सिंह का आपातकालीन परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण




