न्यूज 127.
सड़क दुर्घटना में घायल हुए उपनिरीक्षक यातायात मिन्तर कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत उपचार के दौरान उपनिरीक्षक यातायात मिन्तर कुमार का निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं अन्य पुलिस अधिकारीगणों ने पुलिस लाइन मेरठ में शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दो दिन पूर्व मिन्तर कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु कैलाशी हॉस्पिटल कंकरखेडा मेरठ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद दिनांक 05.11.2025 को उनका निधन हो गया। उ0नि0 मिन्तर कुमार मूल रूप से जनपद शामली के निवासी थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने कहा कि दिवंगत उपनिरीक्षक की अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। पुलिस बल उनके योगदान को कभी नहीं भुलाएगा। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत उपनिरीक्षक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की।





