एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, अब नए जिले में संभालेंगे जिम्मेदारी








Listen to this article

न्यूज 127.
शासन ने कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह प्रशासनिक फेरबदल कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कई संवेदनशील जिलों में नए अफसरों की तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश शासन ने देर शाम मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/डीआईजी डॉ विपिन टाडा का तबादला किया है। उन्हें अब कानपुर कमिश्नरी में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें डीजी, एडीजी, आईजी से लेकर एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मेरठ की कमान अविनाश पांडे को सौंपी गई है तो वहीं अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। बता दें कि मेरठ के नए कप्तान अविनाश पांडे खीरी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वह 2015 बैच के आईपीएस हैं। अविनाश पांडे पूर्व में मेरठ में एसपी देहात रह चुके हैं। वहीं बिहार के रहने वाले एसएसपी अभिनंदन 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती
सुजीत पांडे- डीजी फायर सर्विसेज
प्रवीण कुमार- एडीजी लखनऊ जोन
के. एस. इमानुएल – डीजीपी के जीएसओ
विनोद कुमार सिंह – आईजी पुलिस अकादमी मुरादाबाद
आलोक प्रियदर्शी – अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी
राजकरण नैय्यर -अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद
सोमेन बर्मा -डीआईजी अयोध्या रेंज
संकल्प शर्मा व डॉ. विपिन टाडा -संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर

जिलों में बदले कप्तान
अभिषेक यादव -डीआईजी एटीएस लखनऊ
आशीष तिवारी -डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज
प्रताप गोपेंद्र यादव – डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय
कुंवर अनुपम सिंह- एसपी जौनपुर
डॉ ख्याति गर्ग – एसपी लखीमपुर खीरी
यशवीर सिंह – एसपी बस्ती
चारू निगम – एसपी सुल्तानपुर
अभिनंदन – एसएसपी सहारनपुर
डॉ कौस्तुभ – एसएसपी गोरखपुर
अविनाश पांडे – एसएसपी मेरठ
अपर्णा रजत कौशिक- एसपी मिर्जापुर
रवि कुमार- एसपी रायबरेली
सुकृति माधव – एसपी पीलीभीत
सर्वानन टी- एसपी अमेठी
अनुकृति- अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा