नवीन चौहान.
हरिद्वार। हरेला पर्व पर भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग एवं एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा के संयोजन में कालेज परिसर में पौधारोपण किया गया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि आपदाओं को रोकना है तो धरती पर पौधों का होना जरूरी है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने का सबसे सशक्त माध्यम से पौधे हैं। स्कूल कालेजों के माध्यम से ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सजग रूप से प्रदेश को हराभरा बनाने के उद्देश्य से हरेला पर्व को भी पूरे प्रदेश में वृहद स्तर से मना रहे हैं। पर्यावरण संतुलन नितांत जरूरी है।
प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि मनुष्य का जीवन पेड़ों पर निर्भर है। पर्यावरण को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने के लिए धरती पर पौधें अधिक से अधिक लगाए जाएं। इस अवसर पर गौरव आहलूवालिया, विक्रम सिह नाचीज, सूर्यांश जैन, शोएब अंसारी, आसिफ, रियाज आदि ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में, स्वागत के लिए सजा हरिद्वार
- IAS ऋषभ जैन को 163वीं, अखिल सैन को 518वीं और मनोज सैनी को 628वीं रैंक
- चंबा की बेटी मीनल नेगी ने यूपीएससी में 66वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
- चंपावत के अनुज पंत ने यूपीएससी में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई
- हरिद्वार सेवा भारती की जिला मंत्री के सुपुत्र आर्यन कुमार सिंह बने आईएएस अफसर




