न्यूज127
15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वूमेन नेशनल चैंपियनशिप 2025 पंचकुला हरियाणा में एक मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए टीम का चयन 17 फरवरी 2025 को सुबह नौ बजे से स्पोर्टस स्टेडियम हल्द्वानी नैनीताल में होगा। टीम का चयन करने के लिए ट्रायल प्रतियोगिता 17 फरवरी को हल्द्वानी में होगी।
हॉकी उत्तराखंड के सचिव नरेंद्र सिंह बाफेला ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के सभी जनपदों के अध्यक्षों व सचिवों को ट्रायल की जानकारी दे दी गई है। सभी सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी पूरी किट के साथ हल्द्वानी स्पोर्टस स्टेडियम में पहुंचेगे।
सीनियर महिला हॉकी टीम चयन के लिए 17 फरवरी 2025 को हल्द्वानी में ट्रायल


