uttarakhand police मुख्यालय में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि




Listen to this article

गगन नामदेव
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी और महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
02 अक्टूबर, 2020 को पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे अनिल के रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/सुरक्षा/प्रशासन, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निश्मन, वी मुर्गेशन पुलिस महानिरीक्षक, पीएम, पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।