काजल राजपूत
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव जीतने के बाद जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहे है। जनता की समस्याओं को दूर करने के चुनावी वादे के संकल्प को दोहरा रहे है। जनता के बीच निरंतर रहकर सुख— दुख का साथी बनने का प्रयास कर रहे है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के सहज और सरल व्यक्तित्व से परिचित हो रही है। त्रिवेंद्र भी जनता से मिले स्नेह से अभिभूत है।

लक्सर के युवराज पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के आभार कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे नव निर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की एक झलक देखने और बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ आई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे। भीषण गर्मी के बाबजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर अपने निर्वाचित सांसद का आतिथ्य किया। है।
हरिद्वार लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के सरल व्यक्तित्व को देखकर लक्सरवासी कायल हो गए। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता की समस्याओं को दूर करने के संकल्प को दोहराया। बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने और किसानों के हितों में कार्य करने का वादा किया। ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारे लगाए।
त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के स्नेह को पाकर भावुक दिखाई दिए। उन्होंने संबोधन में कहा कि वह लक्सर विधानसभा के ग्रामीणों की तमाम समस्याओं से भली भांति परिचित है। ग्रामीणों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता है। यहां के शैक्षणिक वातावरण में सुधार की जरूरत है। किसानों की फसलों को जंगली पशुओं की समस्या से निजात दिलाना है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जनता के बीच में हर वक्त रहेंगे। जनता की समस्याओं को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी दिया तो कुछ ने मौखिक रूप से बताया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी सादगी के साथ प्रत्येक ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। त्रिवेंद्र की सरलता के चर्चे ग्रामीणों के बीच हो रहे है।