दो सिपाहियों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई महिला की जान, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

अनुराग गिरी, 

रामनगर। उत्तराखंड पुलिस के दो बहादुर जवानों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर एक महिला का जान बचाई है। दोनों जवानों ने नहर में डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। महिला नहर खुद गिरी या किसी ने गिराया है, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल महिला ही हालत खतरे से बाहर है।
सीओ रामनगर लोकजीत सिंह के गनर कांस्टेबल प्रयाब और संजय सिंह पेपर देने जा रहे थे। इसी दौरान बाला जी मंदिर के पास नहर में डूबती एक महिला पर उनकी नजर गई। नहर में डूब रही महिला को बचाने के लिये दोनों सिपाहियो ने नहर में छलांग लगा दी। बड़ी बहादुरी दिखाते हुये दोनों सिपाहियों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान पीरूमदारा निवासी के रूप में हुई है। महिला की पहचान को गोपनीय रखा गया है। लेकिन कांस्टेबलों की बहादुरी की जितनी सराहना की जाये उतनी कम है।